फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assembly Speaker honored the winning players

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी

Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker honored the winning players
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 287 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने घोषणा की कि निकट भविष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। यहां साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। अगले वित्त वर्ष में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में राजनीतिक विज्ञान की पीजी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कालीधार सड़क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 30 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। चुवाड़ी-जोत-चंबा सुरंग निर्माण के लिए सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निजी क्षेत्र के सहयोग से इस सुरंग के निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं। इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यालय से संबंधित विकास कार्यों को लेकर मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed