फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assembly Speaker gave a gift of Rs 54 lakh to Hatli

Chamba News: विधानसभा अध्यक्ष ने हटली को दी 54 लाख रुपये की सौगात

Fri, 31 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker gave a gift of Rs 54 lakh to Hatli
चंबा के हटली में नवनिर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हटली में 54 लाख रुपये की धनराशि से नवनिर्मित पांच विभिन्न विभागों के भवनों का लोकार्पण किया। इनमें सामुदायिक भवन बल्ला, आंगनबाड़ी केंद्र हटली और चंगरेटा के भवनों, पंचायत भवन और पटवार वृत भवन शामिल है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भटियात विधानसभा क्षेत्र के तीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बहाव सिंचाई योजना हटली के निर्माण कार्य के लिए 3.50 करोड़ और आपदा से प्रभावित बग्गी-चडियारा पेयजल योजना के उन्नयन कार्य के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हटली क्षेत्र चंबा का प्रवेश द्वार है स्थानीय लोगों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इससे पहले स्थानीय पंचायत प्रधान शिव कुमार और उप प्रधान रीता रानी सहित पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed