फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ASP reviews preparations for the Manimahesh Yatra.

Chamba News: एएसपी ने लिया मणिमहेश यात्रा की तैयारियों का जायजा

Fri, 28 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
ASP reviews preparations for the Manimahesh Yatra.
कुगती, हड़सर और हेलीपैड और मणिमहेश यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जवानों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कुगती, हड़सर और चौरासी हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस जवानों की ड्यूटी व्यवस्था, पार्किंग स्थलों और यात्रा मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया।
एएसपी ने अधिकारियों से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, वाहनों की पार्किंग और हेलीपैड पर भीड़ नियंत्रण को लेकर जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और हर स्थिति में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पार्किंग स्थलों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एएसपी दिनेश शर्मा ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचते हैं। सुरक्षा के साथ उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने भरमौर के एसएचओ को भी जरूरी निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed