फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   asha worker

आशा वर्करों को मिले राज्य कर्मचारी का दर्जा, 18 हजार हो न्यूनतम वेतन तय

Wed, 11 Nov 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
asha worker
चंबा। हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्त्ता संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आशा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमारी, अनूपा, देवी, पूजा देवी, नीलम देवी, चंचल देवी, आशा देवी, दुर्गो देवी, रंचना, मीना देवी, अनिता देवी, कविता ने विभिन्न मांगें उठाई। साथ ही इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भी आग्रह किया आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोविड-19 के कठिन समय में आशा वर्करों ने निरंतर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण, स्वच्छता, जच्चा-बच्चा देखभाल, संस्थागत प्रसव आदि के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाती हैं। उन्हें मानदेय काफी कम दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानियां पेश आती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान पांच सौ रुपये बढ़ाने की घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस राशि को एक अप्रैल 2020 से बकाया सहित दिया जाए। साथ ही आशा वर्करों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ईपीएफ एवं ईएसआई योजनाएं लागू करें व सेवानिवृत्ति पर अधिक से अधिक पांच लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed