{"_id":"57472da74f1c1b7562691a90","slug":"asha-kumary-give-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शे नहीं जाएंगे पेशे से गद्दारी करने वाले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शे नहीं जाएंगे पेशे से गद्दारी करने वाले चिकित्सक
अमर उजाला चंबा
Updated Thu, 26 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत निवारण समिति की अध्यक्ष और डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा है कि पेशे से गद्दारी करने वाले चिकित्सकों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जो चिकित्सक छुट्टी लेकर निजी तौर पर काम कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
आशा कुमारी वीरवार को चंबा के बचत भवन में आयोजित शिकायत निवारण समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर चंबा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के छुट्टी लेकर निजी काम करने का मुद्दा सामने आया। इस पर आशा कुमारी ने कहा कि डॉक्टरों को दुर्घटना और अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में समर्पित भाव से सेवा देनी होगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त एनएचपीसी प्रबंधन के साथ जल्द ही बैठक करें। बैठक में एनएचपीसी के अधीन आने वाली सड़कों को सुधारने के अलावा परियोजना के अधीन पड़ी अनुपयोगी जमीन को वापस लेने के मुद्दों पर चर्चा की जाए और फैसला लिया जाए। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक लंबे समय से न होने पर आशा कुमारी ने कहा कि बैठक का आयोजन जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला में सभी लोक निर्माण विभाग मंडलों को ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए पर्याप्त धनराशि प्राप्त है। जिससे क्रैश बैरियर लगाने और ब्लैक स्पॉट को सुधारा जाए। उन्होंने बताया कि पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का काम कटोरी से चंबा की तरफ शुरू हो चुका है और चरणबद्ध तरीके से करीब ढाई वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। परिवहन विभाग के तुन्नूहट्टी स्थित बैरियर पर निजी ट्रकों के दोहरे मापदंड अपनाए जाने की शिकायत पर आशा कुमारी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि निजी ट्रक ऑपरेटरों से नियमों के मुताबिक निपटा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण समिति की बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में टैक्सियों और कुलियों की दरें तय न होने का मुद्दा भी उठा। इस पर आशा कुमारी ने कहा कि प्रशासन इस समस्या का निवारण करे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त कदम उठाएगा। बोर्ड के पास 160 करोड़ रुपये के फंड हैं नगर परिषद डलहौजी, चंबा और नगर पंचायत चुवाड़ी अपने प्रस्ताव देती है तो उन्हें फंड मुहैया करवाया जाएगा। बैठक में जिप अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, मार्केट कमेटी अध्यक्ष नीरज, उपायुक्त सुदेश मोख्टा, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तौमर व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकरण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।