{"_id":"6a1727b878108de9aa08f088","slug":"as-the-mercury-rises-khajjiar-buzzes-with-tourists-chamba-news-c-88-1-ssml1006-184751-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पारा चढ़ते ही खज्जियार सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पारा चढ़ते ही खज्जियार सैलानियों से गुलजार
Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में उमड़ी सैलानियों की भीड़।संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पारा चढ़ते ही पर्यटन स्थल खज्जियार सैलानियों से गुलजार होने लगा है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक झील मैदान सैलानियों से भरा रहा।
हरे-भरे देवदार के पेड़ों के बीच झील में तैरती मछलियों को देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैलानियों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों का कारोबार भी चमक उठा। रेहड़ी से लेकर होटल तक हरेक कारोबारी खुश दिखाई दिया। पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी सहित फोटोग्राफी करने वालों के भी चेहरे खिल उठे। सैलानियों के बच्चों ने हैंड पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। वहीं व्यस्क सैलानी आसमान में लंबी उड़ान भर रहे हैं। जैसे-जैसे पारा बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे खज्जियार और डलहौजी में सैलानियों की भीड़ भी बढ़ेगी। बुधवार को जहां खज्जियार पर्यटकों से भरा रहा तो वहीं, लक्कड़मंडी, कालाटोप और डैनकुंड में भी पर्यटकों की खासा भीड़ देखने को मिली। स्थानीय युवाओं विशाल ठाकुर, नरेश कुमार, चमन सिंह, धर्मेंद्र, योगेश और केवल कुमार ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। दो पर्यटन सीजन उनके किसी न किसी कारणवश फीके रहे लेकिन इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां रिकाॅर्डतोड़ सैलानी घूमने के लिए पहुंचेंगे।