फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As summer approaches, the crowd of patients increases in the OPD of the Medical College.

Chamba News: गर्मियां आते ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Mon, 01 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
As summer approaches, the crowd of patients increases in the OPD of the Medical College.
गर्मियां आते ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

800 तक पहुंची सर्दियों में 600 तक रहने वाली ओपीडी, सुबह से ही लग रहीं लंबी-लंबी कतारें
मौसम में बदलाव होने के कारण विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे जिले भर के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। ओपीडी के बाहर सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लग रही हैं। सर्दियों में दूरदराज के मरीज गंभीर रूप से बीमार होने की स्थिति में ही मेडिकल कॉलेज आते थे। अब गर्मियां आते ही सभी इलाकों के मरीज हल्की बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। सर्जरी, मेडिसिन, शिशु रोग, महिला और हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले से काफी बढ़ गई है। ओपीडी के बाहर कतारें लग रही हैं। ये लाइनें सुबह से शाम होने तक खत्म नहीं हो रही हैं। सर्दी के मौसम में ओपीडी में इतनी भीड़ नहीं होती थी। मौसम में अचानक बदलाव होने से से मरीजाें की संख्या में पचास प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी व्यवस्था को सुदृढ़ कर लिया है। ओपीडी में विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जा रही है।


मेडिकल कॉलेज में कुछ सप्ताह पहले तक 300 से 400 की ओपीडी थी। अब ओपीडी 600 से 800 पहुंच चुकी है। जिले भर के मरीज गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की भारी कमी है। ऐसे में मरीज विशेषज्ञों से इलाज करवाने के लिए सीधे मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगाते हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि गर्मी का मौसम आने पर मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed