{"_id":"56eabaa04f1c1bb7168b45c8","slug":"army-moves-to-siyachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा रह गया युवकों की खोज का अभियान, वापस लौटे सियाचिन से आए जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा रह गया युवकों की खोज का अभियान, वापस लौटे सियाचिन से आए जवान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश पर्वत की भैरोघाटी में लापता युवकों की खोज अधूरी रह गई है। सियाचिन से आए सेना के जवान वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
सेना ने मौसम साफ होने के 72 घंटे बाद दोबारा अभियान शुरू करने की बात कही थी। लेकिन वीरवार को 48 घंटे बाद मौसम खराब हो गया और दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसकी वजह से भरमौर में रुके सभी जवान यहां से पलायन कर गए हैं। हालांकि जवान अपने साथ जो भी उपकरण लाए थे वे अभी भरमौर और धनछो में ही हैं। जिससे मौसम साफ होने के बाद जवानों के वापस लौटने की उम्मीद भी बनी हुई है।
उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में खोज अभियान शुरू नहीं हो सकता था। जवानों ने मौसम सुधरने के तीन दिन बाद अभियान की बात कही थी। लेकिन बीच में दोबारा बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अब मौसम साफ होने के बाद ही सारी स्थिति पता चल पाएगी।
विज्ञापन