{"_id":"66c0d676e7761e1c1d0d7878","slug":"argument-between-hrtc-and-truck-driver-regarding-pass-chamba-news-c-88-1-ssml1004-131211-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पास को लेकर एचआरटीसी और ट्रक चालक के बीच बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पास को लेकर एचआरटीसी और ट्रक चालक के बीच बहस
Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। किलाड़ से चंबा के लिए आ रही परिवहन निगम की बस के चालक और ट्रक ऑपरेटर के बीच बहस हो गई। बस में करीब 25 सवारियां थीं।
भूत ग्राउंड के ऊपर पास को लेकर बस चालक और किलाड़ के लिए जा रहे ट्रक ऑपरेटर उलझ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देखकर बस में सवार यात्री दोनों चालकों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया। एचआरटीसी के चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। ऐसी बात है तो पता कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग पांगी साच-पास से बर्फ तो समय पर हटा देता है, लेकिन मार्ग पर अधिकांश जगह बड़े और छोटे वाहनों के लिए पास देने के लिए जगह नहीं होती है। इस कारण अकसर चालक आपस में उलझते हैं। गर्मियों में साच पास में बर्फ का आनंद उठाने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं तो भी एक से दो घंटे तक जाम लगा रहता है। चालकों में सनी कुमार, दलीप कुमार, राजू, प्रमोद, अश्वनी और काका राम ने बताया कि बैरागढ़ साच-पास किलाड़ मार्ग पर ऐसे कई तंग मोड़ हैं, जहां चालक को गाड़ी आगे-पीछे करनी पड़ जाती है। बड़े वाहनों के लिए कई जगह सड़क तंग है। आगे से गाड़ी आ जाए तो पास देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि बैरागढ़ साच-पास किलाड़ मार्ग पिछले कई वर्षों से चंबा मुख्यालय से जुड़ चुका है। अभी तक सरकार ने इस मार्ग को अनदेखा ही किया है।
--