Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apprenticeship training will open doors to employment for the youth.

Chamba News: अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

Wed, 18 Nov 2026 03:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Apprenticeship training will open doors to employment for the youth.
30 से अधिक कर्मचारी वाले संस्थानों को पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन

पात्र प्रतिष्ठानों में 2.5 से 15 फीसदी तक प्रशिक्षुओं को रखना होगा
आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा 9600 रुपये मासिक मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत 30 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले सरकारी विभागों, निजी उद्योगों, निगमों और बोर्डों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर युवाओं को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने सभी पात्र प्रतिष्ठान संचालकों को अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत www.apprenticeindia.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम एवं उद्योग विभाग को जिले के ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाने और इस दिशा में कार्य में तेजी लाने को कहा, जहां कर्मचारियों की संख्या 30 या इससे अधिक है। उन्होंने कहा कि पात्र प्रतिष्ठानों में कुल कर्मचारियों की संख्या के 2.5 से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षुओं को रखने का प्रावधान है। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं से भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए न्यूनतम मानदेय 9600 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। निजी उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रशिक्षुओं के मानदेय का 25 प्रतिशत या अधिकतम 1500 रुपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षु सरकार की ओर से सीधे बैंक खाते के माध्यम से प्रतिपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि निगम की कार्यशाला में प्रशिक्षु सराहनीय कार्य कर रहे हैं। बैठक का संचालन आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपन शर्मा ने किया। इस मौके पर आईटीआई कोटी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर, आईटीआई सलूणी के पान चंद वर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव ठाकुर, लोक निर्माण विभाग से दिनेश कुमार, डीईओ संतोष नाथ सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed