{"_id":"657c87003bb1b456e30dfc54","slug":"apple-orchards-hit-by-forest-fire-chamba-news-c-88-1-ssml1006-14365-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल में भड़की आग की चपेट में आए सेब बगीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल में भड़की आग की चपेट में आए सेब बगीचे
Fri, 15 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर मुख्यालय से सटे संचूई के ददवां करूंटू जंगल में दो दिन से भड़की आग शांत नहीं हुई है। आग से वन संपदा राख हो रही है। जंगल के साथ लगते लोगों के सेब बगीचे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
शुक्रवार को जंगल की आग संचुई पंचायत में पहुंच गई। इसमें कई बागवानों के सेब बगीचे आग की चपेट में आ गए। जंगल में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, आग को बुझाने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है, लेकिन सूखी घास में आग तेजी से फैल रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो लाखों की वन संपदा राख हो जाएगी। कई वन्य जीव भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। बागवानों को अपने सेब बगीचाें की चिंता सताने लगी है। बागवानों में आशीष कुमार, रविंद्र पखरेटिया, उमेश कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि जंगल की आग के कारण उनके सेब के बगीचे जल गए हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी तपेंद्र नेगी ने बताया कि जंगल में लगी आग पर विभाग के कर्मचारियों ने काफी हद तक काबू पा लिया है। जल्द ही जंगल में भड़की आग को बुझा दिया जाएगा।
--