फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apple and other fruit plants will be available at block level

Chamba News: ब्लॉक स्तर पर मिलेंगे सेब और अन्य फलदार पौधे

Tue, 09 Jan 2024 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Apple and other fruit plants will be available at block level
चंबा। जिले के बागवानों के लिए अच्छी खबर है। बागवानों को ब्लॉक स्तर पर सेब और अन्य फलदार पौधों का आवंटन विभाग ने शुरू कर दिया है। करीब 15 हजार सेब और अन्य फलदार पौधे पहुंच चुके हैं। सरकार की ओर से तय रेटों के अनुरूप पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी न होने के चलते डिमांड के अनुरूप ही आपूर्ति हो रही है। विभागीय अफसरों की मानें तो विभाग की ओर से फील्ड से डिमांड मांगी गई थी। इसी के आधार पर आपूर्ति पहुंच रही है। विभाग ने बागवानों से आह्वान किया है कि वे ब्लॉक स्तर पर उद्यान प्रसार अधिकारी के कार्यालयों से पौधों की खरीद कर लें। इसके अलावा उद्यान विभाग के सरोल स्थित उपनिदेशक कार्यालय में भी पौधे उपलब्ध हैं। इस बार मौसम शुष्क बना हुआ है। दिसंबर में बारिश नहीं हुई जबकि जनवरी के पहले दो सप्ताह बाद भी मौसम साफ है। ऐसे में बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही मौसम करवट बदलेगा तो उसके बाद बागवानी में लोग जुट जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेशभर में इस साल बागवानी पर महंगाई की मार भी पड़ रही है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार सेब पौधों के दाम में दस से तीस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एप्पल नॉन स्पर टाइप (जनरल स्टैंडर्ड) की तीनों श्रेणियों में से सी ग्रेड के दाम पिछले वर्ष की तरह ही हैं, जबकि ग्रेड ए और बी के सेब के पौधों के दाम में दस से तीस रुपये की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

एप्पल स्पर टाइप हाई कलर स्ट्रेन सुधार किस्मों में ए और बी ग्रेड के पौधों के दाम पांच से 15 और सी ग्रेड के दामों में इस बार 15 रुपये की कटौती हुई है। इसी मूल्य के आधार पर सेब के पौधों की बिक्री होगी। उद्यान विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ प्रमोद शाह ने बताया कि करीब 12 से 15 हजार सेब की विभिन्न किस्मों सहित फलदार पौधों की खेप पहुंच गई है। कहा कि बागवान उद्यान प्रसार अधिकारी के कार्यालयों और सरोल स्थित मुख्य कार्यालय से पौधों की खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed