फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Appeal to deposit licensed weapons in police stations

Chamba News: लाइसेंसशुदा हथियार थानों में जमा करवाने की अपील

Sun, 25 Feb 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Appeal to deposit licensed weapons in police stations
लाइसेंसशुदा हथियार थानों में जमा करवाने की अपील
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते सभी लोगों को जमा करवाने होंगे हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग ने सभी लाइसेंस धारक हथियारों को थानों में जमा करवाने की अपील की है।
आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसलिए पुलिस विभाग ने उन सभी लोगों से अपील की है कि जिनके पास लाइसेंसशुदा हथियार मौजूद हैं, वे अपने हथियारों को पुलिस थानों में जमा करवा दें। समय पर हथियार थाने में जमा होने से उसकी देखरेख को लेकर भी उचित व्यवस्था हो सकती है। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि चंबा थाना के तहत करीब पांच हजार लाइसेंसशुदा हथियार हैं। इन्हें थाने में जमा करवाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की है, जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि न घटित हों। हालांकि, जिला चंबा में लाइसेंसशुदा हथियारों की संख्या इससे कई अधिक है। लोकसभा चुनाव पूरा होने के बाद जैसे ही आचार संहिता हटेगी। लोगों को उनके हथियार सुरक्षित तरीके से वापस कर दिए जाएंगे। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed