फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aparajita Program: Go ahead by choosing a career according to your qualification

अपराजिता कार्यक्रम : योग्यता अनुसार कॅरिअर का चुनाव कर बढ़ें आगे

Sat, 31 Dec 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aparajita Program: Go ahead by choosing a career according to your qualification
चंबा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपराजिता कार्यक्रम के बाद स्टाफ और प्रशिक्षु।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। महिलाएं अबला नहीं सबला हैं जो स्वयं अपने पांव पर खड़े होने के अलावा अपने परिवारों का पालन-पोषण कर विभिन्न पदों पर ऊंचे मुकाम को हासिल कर रही हैं। वर्तमान समय में महिलाएं पुरानी परंपराओं की बेड़ियों को तोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ रही हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला चंबा में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

कहा कि संस्थान में बेटियों के लिए विभिन्न ट्रेड क्रियान्वित हैं। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण हासिल कर युवतियां अच्छे ओहदों पर अपनी काबलियत के बल पहुंच रही हैं। लिहाजा, युवतियों को अपने कॅरिअर का चुनाव अपनी योग्यतानुसार करके आगे बढ़ना चाहिए। महिला विंग की अनुदेशिका संतोष कुमारी ने बताया कि विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण अर्जित कर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं वर्तमान में शिक्षिका, प्रशासनिक अधिकारी और विभागों के विभिन्न पदों पर काबिज हैं। युवतियों को खासकर जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों को जानने का मौका मिला। प्रधानाचार्य ने ट्रेड के महत्व समेत उसमें स्वावलंबी बनने को लेकर जानकारियां साझा की। -भारती शर्मा, प्रशिक्षु।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की अनुदेशिका ने समाज में अपनी काबलियत के बल ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। उन्होंने अपना उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार विकट परिस्थितियों से पार पाकर वह इस पद पर पहुंची। -तमन्ना ठाकुर, प्रशिक्षु।
अधिकांश लोगों में वर्तमान में भी यह धारणा है कि महिलाएं घर के बाहर निकल कर भविष्य में कुछ नहीं कर सकती हैं। ऐसे लोगों की इस धारणा को तोड़कर महिलाएं आगे बढ़ अबला से अब सबला बन रही हैं। -दिव्या ठाकुर, प्रशिक्षु

अपराजिता कार्यक्रम के जरिये बहुत सी जानकारियां हासिल करने का मौका मिला है। आईटीआई प्रबंधन की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। -ज्योति राजपूत, प्रशिक्षु।

चंबा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान बैठे  प्रशिक्षु।संवाद

चंबा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान बैठे प्रशिक्षु।संवाद- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed