फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aparajita Aparajita Amar Ujala Aparajitachamba Aparajita-100-Million-Smiles

सोशल मीडिया की लत से लक्ष्य से न भटकें युवा

Wed, 06 Nov 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Aparajita Aparajita Amar Ujala  Aparajitachamba Aparajita-100-Million-Smiles
चंबा। जागृति पब्लिक स्कूल चंबा में बुधवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजित 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि स्कूल के प्रिंसिपल विशेषातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 50 से अधिक छात्रों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उनकी निजी जानकारी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया को मात्र ज्ञान के लिए ही इस्तेमाल करें। फेसबुक और व्हाटसऐप पर ज्यादा समय बीताने की जगह पढ़ाई पर ध्यान दें। क्योंकि पढ़ाई करके छात्र जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सोशल मीडिया की आदत में पड़कर कई छात्र लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसकी वजह से वे जीवन में कामयाबी को हासिल नहीं कर पाते। इसलिए छात्रों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की जगह पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को कई युवा अधिकारियों के उदाहरण भी दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रेरणा स्रोत बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो भी युवा प्रशासनिक या अन्य बड़े पर आसीन होता है, तो वह केवल अपने कड़े परिश्रम और लग्न से की गई पढ़ाई के कारण ही पहुंचता है। बिना मेहनत और पढ़ाई के इंसान किसी भी मुकाम को नहीं छू सकता।

उन्होंने छात्रों को बाल विवाह, बाल मजदूरी के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें कहीं पर कोई बच्चा बाल मजदूरी करता हुआ नजर आता है, तो इसकी सूचना चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर 1098 पर दें। जिससे बच्चे को बाल मजदूरी करने से बचाया जा सके। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी बच्चों का मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed