{"_id":"69501edea1fc90accd0acb37","slug":"another-garbage-fire-a-threat-to-health-and-the-environment-chamba-news-c-88-1-cmb1002-170431-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगी कचरे में आग : स्वास्थ्य और पर्यावरण पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगी कचरे में आग : स्वास्थ्य और पर्यावरण पर संकट
विज्ञापन
शाम के समय रावी नदी किनारे इकट्ठा किया कचरा और भड़का दी आग
नगर परिषद और प्रशासन की आंखें बंद , लोग धुएं से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी के किनारे पहले कचरे को एक जगह इकट्ठा किया और फिर आग भड़का दी। धुएं से लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है और पर्यावरण गंभीर रूप से दूषित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह से ही कचरे को इकट्ठा कर जलाया जा रहा है। नदी के पास आग और धुएं के कारण आसपास का क्षेत्र गंदगी और प्रदूषण की चपेट में है। नदी का पानी भी धीरे-धीरे प्रभावित हो रहा है।
लोग पहले से ही सूखे और प्रदूषण से परेशान थे। अब कचरा जलाने से खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्थानीय लोगों प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, केशव कुमार, दीपक, रणजीत, साहिल, जतिन कुमार, कमलेश कुमार का का कहना है कि लगातार धुएं में रहने से सांस की गंभीर बीमारी से लोग पीड़ित हो सकते हैं। सुल्तानपुर में सुबह से शाम तक आग और धुएं का आलम बना रहता है। पूरा शहर दमघोंटू धुएं से परेशान है। लोग घरों में कैद हो रहे हैं और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद की ओर से कहा जाता है कि कचरा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन हकीकत में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ठेकेदार भारी मुनाफा कमा रहे हैं और जनता लगातार परेशानी झेल रही है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो प्रदूषण में चंबा दिल्ली को भी पीछे छोड़ सकता है।
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे जांच की जाएगी और जिसने भी कचरा जलाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।