{"_id":"64b186646c0b537ccc06e107","slug":"angry-villagers-stopped-the-vehicle-for-not-running-the-bus-chamba-news-c-88-1-sml1049-3105-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बस न चलाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोके वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बस न चलाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोके वाहन
Fri, 14 Jul 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा-कोलका-जटकरी मार्ग पर भनेरा के पास ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्का जाम।।संवाद
चंबा। चंबा-कोलका-जटकरी रूट पर बसें न चलाने से गुस्साए ग्रामीणों ने भनेरा में चक्का जाम कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने लोगों की आवाजाही को नहीं रोका जबकि, इस मार्ग से किसी वाहन को नहीं जाने दिया गया। ग्रामीणों का तर्क है कि जब तक इस रूट पर बसें नहीं चलाई जाती हैं तब तक वे चक्का जाम रखेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भारी बारिश के चलते चंबा-जटकरी मार्ग अवरूद्ध हो गया जिसे बाकायदा सुचारु भी करवा दिया गया है। इसके दो दिन बाद लोक निर्माण विभाग ने अपनी ओर से मार्ग पर बस सेवा सुचारु करने की अनुमति भी दे दी। बावजूद इसके अभी तक मार्ग पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चंबा-कोलका-जटकरी रूट पर बस सेवा आरंभ नहीं की जाती है तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। ग्रामीणों विक्रम सिंह, मदन कुमार, सोनू, प्रीतम चंद, उत्तम चंद, संजू, मनीष चौहान, सुधीर कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने 11:00 बजे भनेरा के पास चक्का जाम कर दिया। इससे पहले ग्रामीणों ने उपायुक्त और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस रूट की बस महज कुंडा तक जा रही थी जिससे आगे दस किलोमीटर का सफर लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों को पैदल ही करना पड़ रहा है। इससे उनकी मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दोपहर 1:00 बजे, 2:30 बजे, 4:35 बजे और शाम 5:15 बजे सरकारी और निजी बसें चलती हैं। अब बस सेवाएं बंद होने से ग्रामीणों, विद्यार्थी वर्ग विशेषकर बीमार लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मार्ग बंद होने से विशेषकर जटकरी, कनयाली, बनेटू, खुआड़ा, कुंहला, भालका समेत अन्य गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं।
उपमंडलाधिकारी नागरिक अरूण शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
परिहवन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग एनओसी दे तो निगम इस रूट पर बस सेवा आरंभ कर देगा।