फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anganwadi workers should be declared government employees

सरकारी कर्मचारी घोषित की जाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 15 Feb 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should be declared government employees
चंबा में प्रशासन को ज्ञापन देने जाने से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री सरवण सिंह की अगुवाई में एसी टू डीसी राम प्रसाद से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संघ की अध्यक्ष लवी देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की विभिन्न योजनाएं टीकाकरण, पल्स पोलियो, वोटर लिस्ट सर्वे, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित जनगणना के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं लेकिन आंगनबाड़ी में सेवाएं दे रहीं कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग वे कई बार कर चुके हैं लेकिन, अभी तक इसके बारे में कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी के स्टाफ को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 18,000 और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। इसके अलावा संघ ने मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री नर्सरी स्कूलों में तैनाती के साथ पदनाम दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed