फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An indoor stadium will be built in Bhanjaradu at a cost of Rs 7 crore and an ITI at a cost of Rs 9.84 crore.

Chamba News: भंजराड़ू में 7 करोड़ से इंडोर स्टेडियम और 9.84 करोड़ से बनेगा आईटीआई

Sun, 01 Mar 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
An indoor stadium will be built in Bhanjaradu at a cost of Rs 7 crore and an ITI at a cost of Rs 9.84 crore.
केंद्रीय मंत्री ने रखी आधारशिला, 25.86 करोड़ के विकास कार्यों के किए शिलान्यास
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिले में 31 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर : रिजिजू
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह/सलूणी (चंबा)। केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भंजराड़ू (तीसा) और सलूणी में 25.86 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास किए।
इनमें भंजराड़ू में 9.84 करोड़ से बनने वाला आईटीआई भवन के साथ 7 करोड़ से बनने वाला इंडोर स्टेडियम और सलूणी में 9.02 करोड़ से बनने वाला इंडोर स्टेडियम शामिल हैं।
विज्ञापन

भंजराड़ू और सलूणी में जनसभाओं में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों से देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों से पिछले 11 वर्षों में सड़क सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भंजराड़ू में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 18 महीने और सलूणी में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 20 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि जिला चंबा में 25 करोड़ खर्च किए गए हैं। जिसमें 324 पात्र लाभार्थियों को 6 प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण सुविधा दी गई है। अल्पसंख्यकों को देश विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए 3 प्रतिशत की दर से 25 लाख रुपए तक की लोन सुविधा दी जा रही है। उन्होंने जानकारी दी की अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से इस वर्ष 175 000 मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल हैं। कार्यक्रमों में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर और अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राम सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed