फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amit and Hasan Bibi ran fastest in 5000 meters

Chamba News: 5000 मीटर में अमित और हसन बीबी सबसे तेज दौड़े

Sat, 17 Feb 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Amit and Hasan Bibi ran fastest in 5000 meters
पुलिस मैदान बारगाह में वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते युवा: संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित दो दिवसीय चंबा कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पांच हजार मीटर दौड़ में अमित कुमार ने पहला, दलीप कुमार ने दूसरा और तेज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में हसन बीबी ने पहला और चूना ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मोहित कुमार, शुभम और मनीष कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में शुभम ने पहला, मोहित ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रिया ने पहला, राधिका ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में शुभम प्रथम, बादल द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य कॉलेज कैडर डॉ. बिपिन राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉक्टर विपिन राठौर हमारे बीच है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों में खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ हमारे विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उसी का नमूना आज यहां देखने को मिलेगा। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉक्टर विपिन राठौर ने कहा कि जैसे शिक्षा का महत्व है, वैसे ही खेलों का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से हमारे जीवन में अनुशासन और सहनशीलता आती है। खेल व्यक्ति के जीवन निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed