फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amidst the rain, 800 devotees offered prayers at the Bhadrakali Bhalei Mata temple.

Chamba News: बारिश के बीच भद्रकाली भलेई माता मंदिर में 800 श्रद्धालुओं ने नवाया

Thu, 15 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amidst the rain, 800 devotees offered prayers at the Bhadrakali Bhalei Mata temple.
नवरात्र के उपलक्ष पर भलेई माता मंदिर में शीश नवाजने पहुंचे श्रद्धालु।जागरूक पाठक
खराब मौसम भी नहीं डिगा पाया श्रद्धालुओं की आस्था, मंदिर में हुआ सप्तशती पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनी। मंदिर में माता के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। करीब 800 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बारिश के बीच भी माता के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी लोकी नंद शर्मा ने सप्तशती का पाठ किया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि बारिश के बावजूद करीब 800 श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के बाद भी श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed