{"_id":"6af5ec69d8bd1d57eb0f6130","slug":"american-forensic-experts-will-share-their-insights-on-forensic-nursing-chamba-news-r-399-1-sml1005-552135-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अमेरिका के फोरेंसिक एक्सपर्ट फोरेंसिक नर्सिंग पर साझा करेंगे अपने विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अमेरिका के फोरेंसिक एक्सपर्ट फोरेंसिक नर्सिंग पर साझा करेंगे अपने विचार
Thu, 12 Nov 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा जिला में पहली बार आयोजित होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऐसी कार्यशाला
एमबीबीएस और नर्सिंग प्रशिक्षुओं को मिलेगी फोरेंसिक नर्सिंग से जुड़ी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 19 नवंबर को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोरेंसिक नर्सिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अमेरिका के वर्जीनिया स्थित लिंचबर्ग से भारत पहुंचे फोरेंसिक विशेषज्ञ प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला में एमबीबीएस और नर्सिंग प्रशिक्षुओं को फोरेंसिक नर्सिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
इस कार्यशाला में सरकारी नर्सिंग कॉलेज के अलावा निजी नर्सिंग कॉलेजों के प्रशिक्षुओं को भी आमंत्रित किया गया है। विशेषज्ञ करीब एक घंटे का व्याख्यान देंगे। इस दौरान प्रशिक्षुओं को फोरेंसिक नर्सिंग की बारीकियों, चिकित्सकीय प्रक्रियाओं और अमेरिका में इस क्षेत्र में अपनाई जा रही कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि चंबा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञ इस तरह की कार्यशाला में भाग लेंगे। इसमें फोरेंसिक क्लीनिकल नर्सिंग विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फोरेंसिक नर्सेज की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. वर्जीनिया ए. लिंच तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फोरेंसिक नर्सिंग विज्ञान और फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी के अग्रणी पैरोकार डॉ. राकेश के. गौर प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। बताया कि विशेषज्ञ अमेरिका में फोरेंसिक नर्सिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और अपने व्यावहारिक अनुभवों को साझा करेंगे। इससे प्रशिक्षुओं को इस विषय की आधुनिक तकनीकों और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस और नर्सिंग प्रशिक्षुओं के लिए यह कार्यशाला काफी उपयोगी साबित होगी। आयोजन को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से अनुमति भी मिल चुकी है।
--