फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amazing skill.. Jyoti makes exact painting in few minutes.

Chamba News: गजब का हुनर.. चंद मिनटों में हूबहू पेंटिंग बना देती हैं ज्योति

Mon, 01 Apr 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Amazing skill.. Jyoti makes exact painting in few minutes.
चीड़ की पत्तियों से सुंदर उत्पाद बनाने में भी माहिर है चंबा की बेटी, बीए द्वितीय वर्ष की हैं छात्रा
विज्ञापन

किसान की बेटी नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को सिखा रहीं चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाना
बोलीं- पद्मश्री विजय शर्मा ने सिखाई पेंटिंग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की ज्योति नाथ कैनवास पर रंगों से चंद मिनटों में हूबहू तस्वीर उतारने के साथ चीड़ की पत्तियों से सुंदर उत्पाद बनाने का गजब का हुनर रखती हैं। उनकी इस कला के लोग भी दीवाने हो रहे हैं। किसान की बेटी ने अपने अंदर छिपे हुनर को पहचाना और कैनवास पर सुंदर आकृतियां बनाने का सफर शुरू कर दिया। उन्हें इसके लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वह चंबा की रहने वाली हैं। पिता पेशे से किसान हैं। उन्होंने पद्मश्री विजय शर्मा से पेंटिंग की बारीकियां सीखी हैं। अपनी इसी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना बनाना ज्योति का सपना है। उनका कहना है कि उन्हें बचपन से ही कैनवास पर आकृतियां उतारने का शौक रहा है। इसके अलावा वह चीड़ की पत्तियों से भी विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वह नवोदय विद्यालय के करीब 80 विद्यार्थियों को चीड़ की पत्तियों से कई प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। चीड़ की पत्तियों से बनाए उनके उत्पाद लोगों को खूब भाते हैं। इस कार्य के लिए उन्हें मंडी में आयोजित हिमाचल उत्सव के दौरान बीते वर्ष सम्मान भी मिल चुका है। ज्योति ने बताया कि वह हर प्रकार की पेंटिंग बना लेती हैं। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार तो काम में इतनी मशगूल हो जाती हैं कि पता ही नहीं चलता कि दिन और रात कब बीत गए। उनके पास विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाने के ऑर्डर आते हैं। ज्योति ने कहा कि उन्हें बचपन से ही चित्र बनाने रुचि रही है। कहा कि उन्हें पहले कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई उतार-चढ़ाव के बाद वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। वह चंबा कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने इसका सारा श्रेय पद्मश्री विजय शर्मा को दिया है। उन्होंने ज्योति को चित्रकला की बारीकियां सिखाई हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed