{"_id":"5eeb9fb48ebc3e42b92535fb","slug":"amanpreet-and-savita-in-12th-merit-from-chamba-chamba-news-sml3359662190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट सूची में चंबा की अमनप्रीत व धुलारा की सविता कुमारी ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट सूची में चंबा की अमनप्रीत व धुलारा की सविता कुमारी ने लहराया परचम
विज्ञापन
चंबा/सिहुंता। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चंबा की अमनप्रीत और सविता ने मेरिट में आकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटियों की इस कामयाबी पर अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं है, तो वहीं स्कूलों को भी नाज है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा अमनप्रीत कौर ने जमा दो कक्षा (कॉमर्स संकाय) की बोर्ड परीक्षा परिणाम में छठा स्थान हासिल किया है। अमनप्रीत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अमनप्रीत कौर शहर के समीप लोअर जुलाहकड़ी की रहने वाली है। बेटी की इस उपलब्धि पर अभिभावक गदगद हैं।
पिता रजिंद्र कुमार दुकानदार हैं। जबकि मां नवनीत कौर गृहिणी है। वहीं, स्कूल स्टाफ भी खुश है। अमर उजाला से बात करते हुए मेधावी छात्रा अमनप्रीत कौर ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि अध्यापकों का पूरा सहयोग परीक्षा की तैयारी के दौरान मिला है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की मेहनत जाया नहीं जाती।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा की छात्रा सविता कुमारी ने जमा दो आर्ट्स संकाय की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। सविता कुमारी के पिता कजली राम पंप ऑपरेटर हैं। जबकि माता सत्या देवी गृहिणी हैं। सविता की कामयाबी ने माता पिता की मेहनत को सफल बना दिया और आज उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन भी इस उपलब्धि पर गदगद हैं। बकौल, सत्या देवी अध्यापकों और अभिभावकों के आशीर्वाद से उन्हें यह कामयाबी मिली है। वह बड़े होकर वकील बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने काफी अच्छे से पढ़ाया। इस कारण आज उन्हें मेरिट में जगह मिली है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने दोनों छात्राओं
को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।