{"_id":"61f938ae290c826eca780ee6","slug":"along-with-children-now-teachers-will-also-have-to-send-daily-attendance-chamba-news-sml398252867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ अब शिक्षकों को भी भेजनी होगी दैनिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ अब शिक्षकों को भी भेजनी होगी दैनिक हाजिरी
विज्ञापन
Along with children, now teachers will also have to send daily attendance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी के बीच फिर एक बार फिर खुल रहे स्कूलों में तैनात अध्यापकों को अपनी दैनिक उपस्थिति की रिपोर्ट भी कार्यालय भेजनी होगी। इस तरह की व्यवस्था उच्च शिक्षा विभाग चंबा शुरू करने की तैयारी में है। इससे पहले स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्ट ही विभाग की ओर से प्रतिदिन मांगी जा रही थी।
बहरहाल, अब बच्चों के साथ-साथ स्कूल में तैनात अध्यापकों और स्टाफ की भी दैनिक हाजिरी विभाग के कार्यालय में पहुंचेगी। विभाग की ओर से की जा रही इस व्यवस्था से स्टाफ की उपस्थिति भी रोजाना विभाग को मिलेगी। साथ ही स्टाफ की कम उपस्थिति वाले स्कूलों में निरीक्षण के लिए भी विभागी अफसरों को आसानी रहेगी। कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बार-बार बंद हुए हैं। ऐसे में बच्चों की उपस्थिति रिपोर्ट विभाग की ओर से रोजाना मांगी गई है। इसी तर्ज पर अब विभाग योजना बना रहा है कि स्कूलों में अध्यापकों की रोजाना कितनी उपस्थिति रहती है, इसके बारे में भी जानकारी मिलती रहे। वहीं, दूसरी तरफ जिले में तीन फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने स्कूल प्रमुखों को परिसर और कक्षाएं सैनिटाइज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों की भी रोजाना उपस्थित रिपोर्ट लेने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि गूगल सीट पर एक कॉलम अतिरिक्त जोड़ा जाएगा, जिससे यह जानकारी रोजाना विभाग को उपलब्ध होती रहेगी।