फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation of ignoring Dalits in the Union Budget

Chamba News: केंद्रीय बजट में दलितों की अनदेखी का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Allegation of ignoring Dalits in the Union Budget
चंबा उपायुक्त मुकेश रेस्वाल को केंद्रीय बजट में दलित समुदाय की उपेक्षा को लेकर ज्ञापन सोंपते अन
चंबा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय बजट में इन श्रेणियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आंबेडकर मिशन सोसायटी चंबा के अध्यक्ष योगेश्वर अहीर ने कहा कि आज पूरे भारत में केंद्रीय मुख्य संस्थाओं के आह्वान पर राष्ट्रपति को संगठन के पदाधिकारी ज्ञापन भेज रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट में दलित समुदाय की अनदेखी की गई है। बजट में दलित समुदाय से जुड़ीं प्राथमिकताओं की उपेक्षा और दलितों के हितों से जुड़े मुद्दों का जिक्र न होना चिंताजनक है। यह वंचित वर्ग को और हाशिये पर धकेलने का प्रयास है। आजादी के 75 वर्ष बीतने के बाद भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास विकास निधि कानून बनाया जाए। इस दौरान अनूप राही, जीतेश्वर सूर्या, धर्मपाल चंद्रा, जितेंद्र सूर्या, मनोहर लाल हितैषी, तिलक राज चंद्रा, चंपा अहीर, कार्तिक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed