फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation of encroachment on forest land, department not even informed

Chamba News: वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप, विभाग को खबर तक नहीं

Wed, 17 Apr 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on forest land, department not even informed
वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप, विभाग को खबर तक नहीं
विज्ञापन

व्यक्ति पर सरकारी जमीन पर खेत बनाने के साथ चीड़ के 13 पेड़ों पर कब्जा करने का है आरोप
ग्रामीणों ने डीएफओ से उठाई कार्रवाई करने की मांग, विभाग बोला- जल्द होगी भूमि की निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की पधर पंचायत के शिरयारी गांव के पास एक व्यक्ति पर वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कब्जाधारी ने चीड़ के 13 पेड़ों पर कब्जा कर लिया है।
साथ ही सरकारी भूमि पर खेत भी बना डाला है। इसकी वन विभाग को खबर तक नहीं है। ग्रामीण भी इसके विरोध में मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोपी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि वन विभाग को भी इस बारे में बताया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के डीएफओ से मामले का संज्ञान लेने की मांग उठाई है। उधर, विभागीय अधिकारी जल्द ही जमीन की निशानदेही करवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में अमित ठाकुर, विजय कुमार, अजय कुमार, देवेंद्र ठाकुर, माधो राम, माधव, देवी राम, होशियार सिंह, पवन, मनोज कुमार, श्याम लाल, भगत सिंह, लालचंद, भाग सिंह और दौलत राम आदि का कहना है कि आरोपी एक वर्ष से सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहा है। कई बार उसका कब्जा उखाड़ा गया, लेकिन आरोपी ने एक बार फिर सरकारी जमीन और चीड़ के 13 पेड़ों पर कब्जा कर लिया है। शिकायत करने बावजूद विभाग की ओर से भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वन विभाग के आरओ अजय कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस बावत संबंधित वन रक्षक को मौके पर भेजा जाएगा। इसके बाद राजस्व विभाग को साथ लेकर जमीन की निशानदेही करवा कर सरकारी जमीन से कब्जाधारी को खदेड़ा जाएगा। इससे पहले भी आरोपी का कब्जा हटाया जा चुका है। साथ ही निशानदेही के बारे में राजस्व विभाग को लिखा गया था।

--
तहसीलदार चुराह राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस बावत जानकारी मिली है। बताया कि वन विभाग राजस्व विभाग से तालमेल बिठाकर निशानदेही के लिए एक दिन जमीन की पैमाइश करवा कर कब्जाधारी को यहां से खदेड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed