फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All villages of Bhatiat will be connected by road: Pathania

सड़क से जोड़े जाएंगे भटियात के सभी गांव : पठानिया

Thu, 14 Dec 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
All villages of Bhatiat will be connected by road: Pathania
चंबा में चुवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्त
चुवाड़ी (चंबा)। शहीद सुभाष चंद की स्मृति में लगभग एक करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

लुहनी में जनसभा में विस अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। विभिन्न विकास योजनाओं में सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर योजना का हर पहलू से ध्यान रखा जाए। कियोड़ से मालवा संपर्क सड़क के कार्यों पर 4 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। टुंडी से ध्रूंबनेटा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य के लिए 6 करोड़ 85 लाख और लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग पर एक करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव सड़क से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग को विस्तार देकर आने वाले समय में ऊपरी पातका-हाथीधार संपर्क सड़क के साथ जोड़ते हुए छतरील गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान शहीद सुभाष चंद के परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाॅल-टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्य कोऑपरेटिव बैंक में सदस्य निदेशक मंडल राम सिंह चंबियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

चंबा में चुवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्त

चंबा में चुवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेटा के वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed