{"_id":"60eaf5448ebc3e9e943e3a01","slug":"all-hotels-packed-on-weekend-tourist-places-in-dalhousie-seeing-the-increasing-number-of-tourists-the-police-made-a-special-plan-additional-72-jawans-deployed-to-teach-lessons-on-traffic-and-covid-rules-chamba-news-sml3765226124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल डलहौजी में वीकेंड पर सभी होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल डलहौजी में वीकेंड पर सभी होटल पैक
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा)। कोरोना बंदिशों में मिली रियायतों के बाद अब पर्यटन स्थल डलहौजी के होटल वीकेंड पर पैक हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए विशेष प्लान तैैयार किया गया है। जिसके तहत यातायात पालना के लिए 20 जवानों सहित कोविड ड्यूटी के लिए 52 जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने पर्यटन स्थल डलहौजी में कोविड नियमों को दरकिनार करने वाले 50 पर्यटकों के चालान कर जुर्माना वसूला है। इसके अलावा डलहौजी के पर्यटन स्थलों पर पुलिस जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
गौर रहे कि कोविड की मार झेल चुके होटलियरों के लिए अब प्रदेश सरकार द्वारा दी गई रियायत राहत देने का काम कर रही है। वीकेंड पर डलहौजी के होटल पर्यटकों से पैक चल रहे हैं। डलहौजी के गांधी चौक, सुभाष चौक, डैनकुंड और लक्कड़मंडी में पर्यटकों की आमद बढ़ने से जाम तक लगने की नौबत आ रही है। कोविड डयूटी में तैनात जवान पर्यटकों को कोविड का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ बिना मास्क घूम रहे पर्यटकों को मास्क प्रदान कर स्वयं व परिवार को कोविड महामारी से बचाने की अपील करते साफ देखे जा सकते हैं। पर्यटन स्थल डलहौजी के टूरिस्ट प्वाइंटों पर तैनात पुलिस जवानों के अलावा यातायात पुलिस के 20 जवान, एक रिजर्व के 27 जवानों सहित 25 गृहरक्षकों को तैनात किया गया है।
पर्यटकों में अमरेश कुमार, सुनील शर्मा, दिवान चंद, सुमित सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद सरकार ने पर्यटन स्थलों के द्वार खोले हैं। उन्होंने बताया कि निचले क्षेत्रों में इन दिनों काफी गर्मी है। ऐसे में वे पर्यटन स्थल डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर पर्यटन स्थल डलहौजी में पर्यटकों की आमद बढ़ने पर विशेष प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत 72 अतिरिक्त पुलिस व गृहरक्षक जवानों को तैनात किया गया है। पांच दिनों में यातायात पुलिस द्वारा 50 चालान किए गए हैं। साथ ही पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।