{"_id":"6856a1eabaecacaece086ada","slug":"all-depots-got-volvo-buses-chamba-was-left-behind-again-chamba-news-c-88-1-cmb1002-153532-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सभी डिपो को मिलीं वोल्वो बसें, चंबा फिर रह गया पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सभी डिपो को मिलीं वोल्वो बसें, चंबा फिर रह गया पीछे
Sun, 22 Jun 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में शामिल की गईं 25 नई वोल्वो बसों ने प्रदेश भर के यात्रियों को राहत दी है लेकिन चंबा डिपो एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है। सात प्रमुख डिपो को ये नई वोल्वो बसें अलॉट कर दी गई हैं जबकि चंबा को एक भी बस नहीं दी गई। गौरतलब है कि चंबा डिपो में पहले से ही बसों की भारी कमी है और जो बसें यहां चल रही हैं, वे बेहद खस्ताहाल हैं। दिल्ली, शिमला, पठानकोट, चंडीगढ़ जैसे बाहरी रूटों के लिए अभी भी खटारा बसें ही दौड़ाई जा रही हैं, जो आए दिन खराब हो जाती हैं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है बल्कि चंबा की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों में शाम सिंह, ब्रिज लाल, दौलत राम, महेश सिंह, किशोरी लाल, जर्म सिंह ने सरकार की इस नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हर बार चंबा को योजनाओं से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं सिर्फ शिमला, धर्मशाला और मंडी जैसे बड़े शहरों तक ही सीमित रह गई हैं।
हालांकि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ समय पहले चंबा को भी नई बसें देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जनता अब जवाब मांग रही है कि कब चंबा को भी बराबरी का हक मिलेगा। एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर आशविंदु सिंह का कहना है कि चंबा डिपो को भी जल्द ही नई वोल्वो बस मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में एक वोल्वो बस चंबा- दिल्ली रूट पर चल रही है।