फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   AIDS is incurable disease, awareness is the only protection: CMO

एड्स लाइलाज बीमारी, जागरूकता ही बचाव : सीएमओ

Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
AIDS is incurable disease, awareness is the only protection: CMO
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और एड्स कंट्रोल सोसायटी ने हेल्थ केयर वर्करों के लिए एचआईवी एड्स पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने की। उन्होंने एड्स कंट्रोल सोसायटी के कार्य के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स लाइलाज बीमारी है। जागरूकता ही इसका बचाव है। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण, बचाव और फैलने के कारणों के बारे में बताया।

जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच करवानी चाहिए। सभी को स्वेच्छा से एचआईवी की जांच करवानी चाहिए। बताया कि अभी तक जिले में गर्भवती स्त्रियों की एचआईवी जांच विशेष रूप से की जाती है। जिला स्तर पर आईसीटीसी चंबा, भरमौर, किहार और चुवाड़ी में एचआईवी की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। इसकी जानकारी विभाग गोपनीय रखता है। बताया कि एचआईवी के प्रति किसी भी जानकारी के लिए एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से जारी 1097 टोल फ्री नंबर पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। उन्होंने एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में भी बताया। कहा कि हम सभी को समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हर व्यक्ति को एचआईवी की जानकारी देना और जांच के प्रति प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में तीन स्वास्थ्य खंडों समोट, किहार और किलाड़ के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने भाग लिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed