फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Agriculture Minister honored 54 meritorious students by giving them scholarship

Chamba News: कृषि मंत्री ने 54 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर किया सम्मानित

Sat, 21 Oct 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister honored 54 meritorious students by giving them scholarship
चंबा के डलहौजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह कार्यक्रम के दौरान मेधावी रहे छात्रों को सम्मानि
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष परिषद प्रदेश में साहित्यक, सांस्कृतिक एवं निस्वार्थ समाजसेवा के कार्य कर रही है। संस्था निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां और स्कूल कॉलेज की फीस में सहायता, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रमों सहित कई अन्य सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से सहायता कर रही है।
विज्ञापन

यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद के 25 वें वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा में प्रदेश सरकार ने सराहनीय कदम उठाए हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चंबा की छात्राएं जिले का नाम रोशन कर रही हैं। कृषि मंत्री ने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के 54 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। प्रदेश विवि के चार मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री की मौजूदगी में हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत जिले की चार बेटियों को पांच वर्ष के लिए गोद लिया। मंत्री ने बताया कि गोद ली गई चार बेटियों को परिषद फिक्स डिपोजिट के माध्यम से हर माह छह हजार रुपये देगी। मंत्री के माध्यम से परिषद ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 51 हजार का चेक भी भेंट किया। डलहौजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चंद्र कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन के लिए 11 हजार देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed