फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After the investigation started, the hands and feet of the employees started swelling.

Chamba News: जांच शुरू होने के बाद फूलने लगे कर्मचारियों के हाथ-पांव

Thu, 30 Nov 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
After the investigation started, the hands and feet of the employees started swelling.
वन भूमि से उखाड़ी गयी कशमल जड़े।संवाद
चंबा। चुराह वन मंडल में टनों के हिसाब से वन भूमि से अवैध रूप से उखाड़ी गई कशमल जड़ मामले ने विभागीय कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

कर्मचारी होते हुए वन भूमि से कैसे कशमल की जड़ें अवैध रूप से उखाड़ ली गईं, इसको लेकर विभाग ने जांच बैठा दी है। इससे संबंधित बीटों में तैनात वन कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वन भूमि से कशमल की जड़ें उखाड़ने में विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो इसकी गाज उन पर गिर सकती है। वन विभाग ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कशमल की जड़ें उखाड़ने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जड़ी-बूटी निकालने के लिए दिए जाने वाले परमिट पर भी रोक लगा दी है। विभाग अब वन भूमि से उखाड़ी गई कशमल की जड़ों की पैमाइश करवा रहा है। इसके लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को दो दिन का समय दिया गया है।

सनवाल पंचायत की वन भूमि में सबसे अधिक मात्रा में कशमल की जड़ें उखाड़ी गई हैं। इस क्षेत्र में वन रक्षक, वन खंड अधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी रहती है। वन मंडल अधिकारी चुराह को मुख्य वन अरण्यपाल ने मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। बुधवार को वन मंडलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी को दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वनमंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि कशमल की जड़ें वन भूमि से अवैध रूप से कैसे उखाड़ी गईं, इसको लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही रही है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed