फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After the Chamba Municipal Council and Chuwari Municipal Council, now the Congress has also captured the District Council.

Chamba News: नप चंबा और नपं चुवाड़ी के बाद अब जिला परिषद पर भी कांग्रेस का कब्जा

Mon, 01 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
After the Chamba Municipal Council and Chuwari Municipal Council, now the Congress has also captured the District Council.
10 सीटों पर कांग्रेस, पांच पर भाजपा समर्थित और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी
विज्ञापन

विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, सदर विधायक, आशा समेत वरिष्ठ नेता तय करेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। नगर परिषद चंबा, नगर पंचायत चुवाड़ी में कब्जा जमाने के बाद अब जिला परिषद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाने की तैयारी कर ली है।
जिले में 18 जिला परिषद सदस्यों में से 10 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, 5 सीटों पर भाजपा समर्थित और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावों में जीत की दहलीज पार की है। वहीं, पांच साल बाद एक बार फिर कांग्रेस समर्थित जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है। जिप चुनावों में कांग्रेस दल से समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है।
नगर परिषद चंबा के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए जीत का स्वाद चखा। 15 साल बाद अब कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुर्सी पर विराजमान होना तय है। वहीं, नपं चुवाड़ी में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनेंगे। इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अब पंचायत चुनावों में सबसे अहम माने जाने वाले जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौर को प्रचंड बहुमत मिला है। जिला परिषद की आगामी रणनीति बनाने को लेकर विस अध्यक्ष एवं चंबा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया, सदर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल कर ही जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिप चुनाव
वार्ड------ प्रत्याशी
सनवाल------------ निर्मला भूटानी (कांग्रेस)
चांजू--------- रजनी मल्होत्रा (कांग्रेस)
चकलू -----------अंजू कुमारी (कांग्रेस)
सरोल-------------- लियाकत अली(कांग्रेस)
करवाल--------अंशुल कुमार (कांग्रेस)
बयाना-----------रेखा ठाकुर(कांग्रेस)
किहार----------कमला योगी (कांग्रेस)
नैनीखड्ड---------प्रदीप शर्मा(कांग्रेस)
मोतला ----------कुसुम लता(कांग्रेस)
खणी----------- सुभाष चंद(कांग्रेस)
-------------------------------
भरमौर----------- लीला शर्मा (भाजपा)
करयास----------सुनीता कुमारी (भाजपा)
करियां------------ राज सिंह (भाजपा)
बनेट--------------संदीप पनियाल (भाजपा)
कथेट------------- दिव्य ज्योति (भाजपा)
---------------------------------
जियूंता---------मिनाक्षी कपूर(निर्दलीय)
बख्तपुर---------इंद्रा कपूर (निर्दलीय)
गैहरा-----------सुनील शर्मा(निर्दलीय)
इनसेट
कब-कब किस दल के बने जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
वर्ष 2021
अध्यक्ष: नीलम कुमारी (बख्तपुर वार्ड) - भाजपा समर्थित
उपाध्यक्ष: हाकम सिंह (करयास वार्ड) - भाजपा समर्थित
-----------
वर्ष 2016
अध्यक्ष : धर्म सिंह पठानिया - कांग्रेस समर्थित
उपाध्यक्ष : किरण बाला - भाजपा समर्थित
-----------
वर्ष 2011
अध्यक्ष : संतोष/अमित भरमौरी - कांग्रेस समर्थित
उपाध्यक्ष : पवन ठाकुर- कांग्रेस समर्थित
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed