फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private bus goes out of control on highway; major accident averted thanks to driver's quick thinking.

Chamba News: हाईवे पर निजी बस हुई अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 17 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Private bus goes out of control on highway; major accident averted thanks to driver's quick thinking.
चंबा। भरमौर - पठानकोट हाइवे पर धरवाला मुख्य बाजार में गुरुवार को एक निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को हाईवे के किनारे स्थित दुकान से टकराकर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित बस को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और सभी लोग बाल-बाल बच गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया और उसे सड़क किनारे रोक दिया। इससे बस में सवार यात्रियों के साथ-साथ बाजार में मौजूद लोगों की जान भी बच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल बस अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के घायल होने की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसडीएम चंबा चिराग़ शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed