फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After talking to her husband, the woman committed suicide by hanging herself.

Chamba News: पति से बात करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
After talking to her husband, the woman committed suicide by hanging herself.
चंबा। शाम को पति के साथ फोन पर बात करने के बाद महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मनीषा (21) पत्नी हेम राज निवासी गांव बनेटू डाकघर कोहाल के रूप में हुई है। उसने मंगलवार शाम को अपने कमरे की छत से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर बेसुध हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही महिला के मायका और ससुराल पक्ष वालों के बयान कलमबद्ध किए। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आखिरी बार महिला की बात उसके पति के साथ हुई थी। वह महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करते हैं।

महिला के पिता भी उसके साथ नौकरी करते हैं। पति एक महीने से घर नहीं आया था। इसको लेकर महिला काफी परेशान थी। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। फोन पर बात करने के उपरांत महिला अपने कमरे में चली गई। यहां उसने फंदा लगा दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed