फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After Minjar fair, heaps of dirt in Chaugan

मिंजर मेले के बाद चौगान में लगे गंदगी के ढेर

Mon, 01 Aug 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
After Minjar fair, heaps of dirt in Chaugan
चंबा चौगान में बिखरा पड़ा कूड़ा।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। मिंजर मेले के समापन के बाद अब चौगान में गंदगी का आलम है। चौगान में लगाए गए डोम में पॉलिथीन के ढेर लगे हुए हैं। सोमवार को मेले में काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। लोगों को डोम में फैली गंदगी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमित कुमार, राधा देवी, राजेश कुमार, पंकज कुमार, भारती कुमारी, सुनील कुमार, सुमित्रा देवी, सुरेश कुमार, अंकिता देवी, राज कुमार आदि का कहना है कि चौगान में व्यापारिक गतिविधियों के लिए डोम लगाए गए हैं लेकिन यहां दुकानदार रास्ते पर कूड़ा-कर्कट फेंक रहे हैं। सफाई कर्मचारी समय पर कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले से पहले नगर परिषद ने बेहतरीन सफाई व्यवस्था रखने के दावे किए थे लेकिन मेला संपन्न होने के बाद हर तरफ गंदगी दिख रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए अभी चार दिन और शेष हैं। ऐसे में नगर परिषद को सफाई व्यवस्था बेहतर करनी चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा ने मिंजर मेले में सफाई व्यवस्था का जिम्मा ठेकेदार को दिया है लेकिन बेहतर सफाई न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि चौगान नंबर एक में नियमित रूप से सफाई रखी करवाई जाए। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed