{"_id":"6877810f0affe3ac720e77a3","slug":"after-hrtc-buses-generators-also-started-giving-up-chamba-news-c-88-1-cmb1002-155746-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचआरटीसी बसों के बाद जनरेटर भी देने लगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचआरटीसी बसों के बाद जनरेटर भी देने लगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी बसों के बाद जनरेटर भी देने लगा जवाब
बार-बार हो रहा खराब, संचालन पर पड़ा असर
संबाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में पिछले कई वर्षों से चल रहा पुराना जनरेटर अब जवाब देने लगा है। वर्ष 2018 में स्थापित इस जनरेटर में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। इससे बिजली शटडाउन के दौरान जनरेटर में डीजल भरने में समस्या हो रही है। मंगलवार को एक बार फिर जनरेटर अचानक बंद हो गया। इससे दो घंटे तक डिपो में संचालन प्रभावित रहा। जनरेटर न चलने से न केवल कर्मचारियों को बल्कि यात्रियों को भी परेशानी होती है। कई बार जनरेटर की मरम्मत करवाई गई है, लेकिन यह बार-बार खराब हो जाता है। समस्या को देखते हुए निगम इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि डिपो संचालन में निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। यदि शीघ्र नया जनरेटर उपलब्ध नहीं करवाया गया तो भविष्य में और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि काफी दिन बाद जनरेटर को चालू किया गया था। इस कारण दिक्कत पेश आई। जनरेटर की मरम्मत करवाई जा रही है।