फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After 24 hours in six Panchayats of Pangi

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र पांगी की आधा दर्जन पंचायतो में 24 घंटे से ब्लैक आउट

Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
After 24 hours in six Panchayats of Pangi
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की आधा दर्जन पंचायतों में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। इस कारण जनजातीय क्षेत्र की इन पंचायतों में रहने वाले लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जहां समूचा क्षेत्र ठंड के आगोश में है, वहीं आधा दर्जन पंचायतों में रहने वाले लोगों को अंधेरे में सर्द रातें बितानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपने घरों में हीटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो रखे हुए हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं होने से उन उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में बोर्ड के प्रति काफी नाराजगी है। घाटी की ग्राम पंचायत मिंधल, रेई, साहली, सेचू, शूण, उडीण और हुडान में बर्फबारी होने के बाद से बिजली गुल हो गई है। यहां रहने वाली 6,000 आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा किलाड़ मुख्यालय सहित अन्य पंचायतों के लोगों को भी बिजली के कट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। घाटी के लोगों में सुरेंद्र ठाकुर, अमर चंद, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार और प्रताप सिंह ने बताया कि घाटी में अभी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऐसे में बिजली की आपूर्ति गुल होना उनके लिए चिंता बढ़ा रही है। क्योंकि आगामी दिनों में पांगी में भारी बर्फबारी हो सकती है। बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि बिजली की आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिन रात डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed