फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advocacy of the issue raised by the Dalhousie MLA in the House

Chamba News: सदन में उठाए डलहौजी के विधायक के मुद्दे की पैरवी

Fri, 27 Mar 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Advocacy of the issue raised by the Dalhousie MLA in the House
चंबा जनहित संगठन बोला- सलूणी से बिलासपुर और शिमला के लिए बस शुरू होने से मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा सत्र में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर की ओर से उठाए सलूणी से बिलासपुर और शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के प्रश्न की चंबा जनहित संगठन ने पैरवी की है।
चंबा जनहित संगठन के प्रधान किशोर बडू, शादीलाल शर्मा, सरदार भगत सिंह, मौलवी इब्राहिम, एलके कालिया, बाबर खान, मोहम्मद खान, अनिल कुमार और गुड्डी देवी ने बताया कि सलूणी से सीधी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंबा जनहित संगठन जनहित के मुद्दों को उठाता रहा है। सत्तापक्ष के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चुवाड़ी-चंबा टनल की डीपीआर बनवा दी। राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने रेलवे के विस्तारीकरण में जोड़ने की बात संसद में कही। लोक सभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संसद में जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने और उस पर ध्यान देने की बात कही है। विस सत्र के दौरान डलहौजी के विधायक ने चंबा की अनदेखी और अपेक्षित होने पर कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा और नादौन क्षेत्र के विकास की बात तक सीमित हैं। क्षेत्र की ज्वलंत मांग को पूरा नहीं किया जा सकता तो उनके क्षेत्र को जम्मू में जोड़ दिया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के लिए फोरलेन मार्ग, टनल का कार्य दिन-रात चल रहा है। बावजूद इसके चंबा में डबल लेन मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed