फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advice to protect fruit orchards with anti hail net

Chamba News: फलदार बगीचों को एंटी हेल नेट से बचाने की सलाह

Thu, 15 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Advice to protect fruit orchards with anti hail net
फलदार बगीचों को एंटी हेल नेट से बचाने की सलाह
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने बागवानों के लिए जारी की एडवाइजरी
ओलावृष्टि से फलों और पत्तों पर दाग दिखने पर विभाग से करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में एक सप्ताह तक मौसम का बदलाव बागवानों को नुकसान पहुंचा सकता है। जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बागवानों को अपने बगीचों में आगामी सप्ताह तक एंटी हेल नेट का इस्तेमाल कर फलदार पेड़ों को सुरक्षित करने की सलाह दी है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से सेब के पेड़ों में स्कैब और फल व पत्तों पर दाग दिखने पर तुरंत विभाग से संपर्क कर विभागीय अधिकारी के परामर्श अनुसार दवाइयों का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने सेब समेत अन्य फलदार पेड़ों में किसी प्रकार की बीमारी लगने पर विभागीय विशेषज्ञों से जरूरी परामर्श कर उचित कदम उठाने का परामर्श दिया है।

जिला चंबा के भरमौर, तीसा, सलूणी, साहो, कीड़ी, सिल्लाघ्राट, होली, जम्मुहार समेत आसपास के क्षेत्रों में 15 हेक्टेयर भूमि पर सेब समेत अन्य फलदार फसलें उगाई जाती हैं। इनका बागवान बाहरी मंडियों में भी निर्यात करते हैं। इससे बागवानों हर वर्ष अच्छी-खासी आमदनी अर्जित करते हैं। बावजूद इसके वर्तमान समय में मौसम की मार और बीते वर्ष अच्छी फसल न होने से बागवानों को काफी घाटा उठाना पड़ा है। बहरहाल, इस वर्ष मौसम के अनुकूल रहने पर अब बारिश ने बागवानों को कुछ हद तक आहत किया है। आगामी सप्ताह तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए उद्यान विभाग ने बागवानों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed