फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Advice for consumers to avoid fraud

Chamba News: उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचने की सलाह

Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Advice for consumers to avoid fraud
चंबा। जिले के शाखा डाकघरों में हो रही धोखाधड़ी के मामलों को लेकर डाक विभाग ने उपभोक्ताओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि उपभोक्ता अपनी खाता कॉपी डाकपाल के पास न छोड़ें और उसे तुरंत वापस लें। इसके अलावा उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने खाते को अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लिंक करें। इससे खाते में होने वाली सभी लेन-देन की जानकारी उपभोक्ताओं को सीधे उनके फोन पर मिल जाएगी। यह कदम उपभोक्ताओं के पैसों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। डाक विभाग चंबा के अधीक्षक राजीव गुरुंग ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने खाते में होने वाली किसी भी लेनदेन की सूचना सीधे उनके फोन पर मिल सकेगी, जिससे वे किसी भी धोखाधड़ी से बच सकेंगे। बीते माह तीन जगह उपभोक्ताओं के पैसे हड़पने के मामले सामने आए हैं। अधीक्षक ने कहा कि उपभोक्ता जैसे पैसे निकालने जाते हैं तो पैसे निकालने के बाद अपनी कॉपी साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed