{"_id":"63c97a5a7017af0a921c210c","slug":"advance-ration-of-winter-did-not-reach-punto-chamba-news-c-19-1-35244-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुंटो में नहीं पहुंचा सर्दियों का एडवांस राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुंटो में नहीं पहुंचा सर्दियों का एडवांस राशन
Thu, 19 Jan 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्रों में जहां राशन का एडवांस कोटा सर्दियों से पहले पहुंचाने के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है तो वहीं जनजातीय क्षेत्र के लोगों को समय पर संपूर्ण राशन नहीं मिल पाया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के पुंटो गांव में अभी तक सर्दियों का राशन नहीं पहुंच पाया है। यहां के स्थानीय युवक ने बर्फबारी के बीच वीडियो बनाकर संपूर्ण राशन नहीं मिलने की समस्या को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवक ने स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाने की मांग की। वीडियो में युवक ने साफतौर पर बताया है कि पुंटो गांव में रहने वाले लोगों को सर्दियों के लिए राशन का एडवांस कोटा नहीं मिल पाया है। कुछ लोगों को दालें तो कुछ को सरसों तेल नहीं दिया गया है। इसकी वजह से बर्फबारी में डूबे इस गांव में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
जिस प्रकार से पुंटो गांव के लोग बर्फबारी के बीच आधा-अधूरा राशन लेने के लिए डिपो की दौड़ लगा रहे हैं। उससे साफ पता चलता है कि खाद्य आपूर्ति विभाग जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोगों को एडवांस में सर्दियों का राशन कोटा देने में विफल रहा है। पुंटो गांव में राशन की आपूर्ति नहीं होने के पीछे संबंधित डिपो धारक की लापरवाही है। डिपो धारक ने गोदाम से समय रहते राशन का स्टॉक नहीं उठाया। इस कारण ग्रामीणों को संपूर्ण राशन नहीं मिला। इसको लेकर डिपो धारक से जवाब तलब किया जाएगा।
रजनीश शर्मा, उपमंडल अधिकारी पांगी।