फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ADM went on Manimahesh Yatra to take stock of the arrangements

Chamba News: प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मणिमहेश यात्रा पर गए एडीएम

Sat, 27 Jul 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
ADM went on Manimahesh Yatra to take stock of the arrangements
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रबंधों को जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी टीम लेकर मणिमहेश रवाना हुए हैं। हड़सर से लेकर मणिमहेश डलझील तक रास्तों की व्यवस्था और नालों में बने अस्थायी पुलों की सुरक्षा का भी जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा शनिवार को टीम के साथ मणिमहेश के लिए रवाना हुए। वे रविवार शाम तक वापस भरमौर पहुंच सकते हैं। अगस्त में अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रशासन यात्रा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए तैयारियों में जुट गया है। रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की टीम स्वयं मौका करने के लिए रवाना हुई है। किस पड़ाव पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को लेकर क्या प्रबंध किए जाएंगे, इसको लेकर भी यह टीम पूरी जांच करेगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सेवाएं देने वाले विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में पहले से जुटे हैं। प्रशासन की तरफ से तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सबसे पहले यात्रा स्थल और रास्तों का निरीक्षण किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि मणिमहेश के लिए जाने वाले रास्तों और विभिन्न पड़ावों पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर यह निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed