फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Aditi stood first in badminton, Jadera students stood first in volleyball.

Chamba News: वॉलीबाल में जडेरा, कबड्डी में सरोल की टीम विजेता

Wed, 27 Nov 2024 11:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Aditi stood first in badminton, Jadera students stood first in volleyball.
पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी मैच में दमखम दिखातीं खिलाड़ी। -संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित एक दिवसीय बालिका खेल मेले में आयोजित बैडमिंटन में अदिति ने पहला, समीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सरोल विजेता और बरौर स्कूल उप विजेता रहा। वॉलीबाल में जडेरा ने पहला, बरौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में शामिल ने पहला, फातिमा ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता प्रियंका ने पहला, साहिदा ने दूसरा और नेहा तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट में आशिया ने पहला, ज्योति ने दूसरा और रूकसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय चंबा और महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के सौजन्य से हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से 85 छात्राओं ने भाग लिया और खेलकूद में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में अहम योगदान है। कहा किया आज के समय में छात्राएं खेलों में भी देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे इसी तरह खेलों में भाग लें। इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक मनोहर नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed