फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Action should be taken against the attackers: Sangh

हमलावरों के खिलाफ की जाए कार्रवाई : संघ

Mon, 02 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the attackers: Sangh
चंबा। वन विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने बैरा वन बीट में देवदार के पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष जान मुहम्मद ने बताया कि जब वनकाटु देवदार के पेड़ को काट रहे थे तो उसे बचाने के लिए वन रक्षक के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी वहां गया।
वनकाटुओं से हुई मुठभेड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी घायल हुआ लेकिन उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर जंगल की रखवाली की और वनकाटुओं को वहां से भागने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग और पुलिस से मांग की है कि कर्मचारी को घायल करने और देवदार के पेड़ को काटने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करते हैं। कई बार उन्हें चार से पांच माह तक वेतन भी नहीं मिलता है। उसके बावजूद ये कर्मचारी अपने कार्य में डटे रहते हैं। ऐसे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सरकार उन्हें जल्द नियमित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed