{"_id":"592710bb4f1c1be45b5372f8","slug":"action-against-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर दुकान सजाने पर नपे कारोबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर दुकान सजाने पर नपे कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
Updated Thu, 25 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर में अतिक्रमण हटवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। वीरवार को पुलिस ने शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शहर के फुटपाथ पर सामान बेचने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को वहां से हटाया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार जहां सड़कों तक अपना सामान फैलाकर रखते हैं वहीं, कुछेक लोगों ने तो फुटपाथ पर ही सामान बेचने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के मकसद ने पुलिस नियमित अंतराल के बाद निरीक्षण कर इन दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि फुटपाथ पर सामान बेचने वाले लोगों को वीरवार को वहां से हटाया गया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार सामान दुकान के भीतर रखें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन