{"_id":"6547d040636638a06204e366","slug":"action-against-10-employees-for-negligence-in-duty-preparation-to-chargesheet-three-chamba-news-c-88-1-ssml1006-11398-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 10 कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन को चार्जशीट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 10 कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन को चार्जशीट करने की तैयारी
Sun, 05 Nov 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। वन विभाग ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर दस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें तीन कर्मचारियों को चार्जशीट करने की तैयारी कर ली गई है।
तीनों कर्मचारी वन मंडल भरमौर के परिक्षेत्र से संबंधित हैं। इन कर्मचारियों ने पावर प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान एफसीए उल्लंघन में कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारीन, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को चार्जशीट करने के लिए वन सचिव को पत्र भेजा है। इसी तरह वन मंडल चुराह में सात कर्मचारियों को विभाग ने ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने के आरोप में विभागीय कार्रवाई के दायरे में लिया है। इसमें एक वन खंड अधिकारी और एक वन रक्षक को निलंबित किया गया है। इन कर्मचारियों ने टीडी के तहत गलत पेड़ाें की निशानदेही करवाकर देवदार के पेड़ों का अवैध कटान करवाया। इसी मामले में विभाग ने पांच अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग इन कर्मचारियों को भी निलंबित कर सकता है। ऐसे में इन सभी कर्मचारियों पर विभाग ने अपनी कार्रवाई की तलवार लटका दी है।
जांच के दायरे में आने वाले कर्मचारी राजनीतिक दबाव बनाकर विभागीय जांच से बचने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने जंगलों में होने वाले अवैध कटान में सम्मिलित इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। इसके चलते इन कर्मचारियों की नींद हराम हो चुकी है। इतना ही नहीं, जिले के सभी वन मंडलों में कार्यरत वन विभाग के कर्मचारियों के कार्यों पर विभाग पैनी नजर रखे हुए है। टीडी से लेकर लॉट की आड़ में होने वाले अवैध कटान पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे अवैध कटान विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ही होते हैं। इसलिए विभाग ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
--
मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि अवैध कटान में वन विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत होगी तो उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। यदि अवैध कटान में कर्मचारी की गलती नहीं होगी तो विभाग में इसमें कर्मचारी की मदद भी करेगा। चुराह और भरमौर वन मंडल में अभी तक दस कर्मचारी विभागीय कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इन कर्मचारियों से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है।