{"_id":"66f82edecab5645a7003136a","slug":"accused-of-giving-incomplete-information-through-rti-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134082-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आरटीआई से अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आरटीआई से अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया
Sat, 28 Sep 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत हरतवास के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत सचिव पर आरटीआई के माध्यम से आधी अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया है।
साथ ही मांग की है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्यार सिंह, प्रमोद सिंह, सूरज कुमार, जय दियाल, अजय सिंह जरयाल ने बताया कि पंचायत से वर्ष 2021 से 2024 तक हुए विकास कार्यों की सूचना मांगी गई थी। साथ ही 11 हजार रुपये पंचायत के बैंक खाते में जमा करवाए गए थे। बताया कि जो सूचना पंचायत सचिव की ओर से दी गई है, वह पूरी नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार उजागर करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरी जानकारी देने बारे आदेशित किया जाए। संवाद
--