फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident in chamba three injured

लचोड़ी के समीप चमेरा बांध के किनारे गिरी बोलेरो गाड़ी, तीन घायल

Tue, 13 Aug 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
accident in chamba three injured
चंबा। चंबा-भलेई मार्ग पर मंगलवार सुबह लचोड़ी के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बांध किनारे जा गिरी। यह हादसा मंगलवार को सुबह के समय पेश आया। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेजल में चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान चालक बशीर पुत्र चुहडू राम निवासी नलखेडा चरोटी तहसील चुराह जिला चंबा, शुक्रदीन पुत्र नेकु और याकूब सुपुत्र निजमूदीन निवासी ढिकरोग डाकघर चरोटी तहसील चुराह के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है। इसमें याकूब और बशीर को टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। गाड़ी लचोड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। बांध के किनारे गाड़ी गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने जहां पुलिस को सूचित किया तो वहीं, दूसरी तरफ घायलों को रेस्कयू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर लिए है। साथ ही भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच जुट गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed